
गरियाबंद नगर पालिका चुनाव: भाजपा ने लहराया परचम, रिखीराम यादव बने अध्यक्ष
निखिल वखारिया गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रिखीराम यादव ने कांग्रेस के गेँदलाल सिन्हा को 164 वोटों से हराकर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भाजपा संगठन ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसका असर परिणामों में देखने को मिला।…