सरायपाली में देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल जय पैलेस सील, दो आरोपी गिरफ्तार

हेमसागर साहू, पिथौरा (महासमुंद)
महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायपाली में स्थित होटल जय पैलेस को सील कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में रेस्टोरेंट की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। तफ्तीश के बाद होटल में देह व्यापार का संचालन सामने आया, जिसके आधार पर यह कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2025 को सरायपाली थाना में एक पीड़िता द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 74, 76 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पीड़िता ने यह खुलासा किया कि उससे अनैतिक व्यापार कराया जा रहा था।

Rotating Banner

पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को घटनास्थल ले जाकर पूछताछ की गई, जहां उसने होटल जय पैलेस की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक करते हुए अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया। मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिन्हें पूर्व में रिमांड पर भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि होटल जय पैलेस सरायपाली के मेन रोड एन.एच. 53 पर स्थित है, जिसके ऊपर विकास रेस्टोरेंट भी संचालित है। आमजन के आवागमन वाले इस स्थान पर होटल संचालक द्वारा होटल को वेश्यावृत्ति के लिए उपयोग में लाया जा रहा था।

Rotating Banner

महासमुंद पुलिस ने आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को धारा 18 के अंतर्गत होटल को विधिवत सील कर दिया। इस संपूर्ण कार्यवाही को महासमुंद पुलिस की विशेष टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

पुलिस का संदेश:
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनैतिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Rotating Banner

. (बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *