अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर भड़का जनआक्रोश — राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ ने दिवा स्टेशन के पास किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

अरविंद कोठारी

ठाणे (महाराष्ट्र)। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के हालिया विवादित बयान के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ द्वारा दिवा स्टेशन के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह जनआंदोलन संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि, “जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। ब्राह्मण धर्म का ध्वज है, क्षत्रिय उसके रक्षक हैं, वैश्य उसके स्तंभ और शूद्र उसकी जड़ें हैं। ये चारों वर्ण भगवान के अंग स्वरूप हैं और किसी भी वर्ण का अपमान, स्वयं भगवान नारायण का अपमान है।”

उन्होंने अनुराग कश्यप के बयान को केवल ब्राह्मण समाज नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “धर्मद्रोहियों का हर प्रकार से विरोध और बहिष्कार किया जाएगा। अनुराग कश्यप जैसे लोगों को चेतावनी दी जाती है कि वे अपनी मर्यादा में रहें, अन्यथा जनआक्रोश का सामना करने को तैयार रहें।”

प्रदर्शन के दौरान परशुराम सेना महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौबे, अधिवक्ता ओम प्रकाश, शमशेर यादव, रिशु, डीके, संदीप, सौरभ, रोहित, शिवा, सूरज, विकास, लालचंद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अधिवक्ता बिपिन कुमार दुबे ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *