संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. बिहान न्यूज़ 24×7 बलौदा बाजार(डोंगरा)!!*
जल संचयन वाहिनी लोगों को कर रहे प्रोत्साहित
बलौदाबाजार(डोंगरा)!!, 25 अप्रैल 2025/जल संचयन महाअभियान के तहत शुक्रवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में जल संचयन वाहिनी एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा मरदा कलस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमनपुरी में जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से मरदा कलस्टर के पी आर पी नागेश्वरी चतुर्वेदी, FLCRP सत्यवती साहू,flcrp, लोकेश्वरी बंजारे, समस्त कैडर,
जल संचयन वाहिनी एवं स्वच्छता दीदियों सहित ग्रामवासियो ने जल संचयन की शपथ ली।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में जल संचयन महाभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जल के सदुपयोग और जल संचयन के प्रति लोगों का जागरूक करने के साथ ही अधिकारी, कर्मचारी, स्व सहायता समूह एवं आमजनों की सहभागिता से विभिन्न कार्य किये जा रहे है। समूह की महिलाओ को जल संचयन वाहिनी की जिम्मेदारी दी गई है जो दीवाल लेखन, रैली, संगोष्ठी के माध्यम से ग्रामवासियों को महाभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।