निखिल वखारिया
गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जोरदार जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रिखीराम यादव ने कांग्रेस के गेँदलाल सिन्हा को 164 वोटों से हराकर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भाजपा संगठन ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसका असर परिणामों में देखने को मिला।
रिखी राम यादव की इस जीत के साथ ही नगर पालिका में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। वहीं, विभिन्न वार्डों में भी भाजपा का दबदबा साफ नजर आया।
वार्ड वार विजेताओं की सूची
गरियाबंद नगर पालिका चुनाव: वार्ड वार विजेताओं की सूची
- वार्ड 1 – संदीप सरकार (कांग्रेस)
- वार्ड 2 – निरंजन प्रधान (निर्दलीय)
- वार्ड 3 – रेणुका साहू (भाजपा)
- वार्ड 4 – शीला टांडि (कांग्रेस)
- वार्ड 5 – विष्णु मरकाम(भाजपा)
- वार्ड 6 – छगन यादव (कांग्रेस)
- वार्ड 7 – कांग्रेस (कांग्रेस)
- वार्ड 8 – खेमसिंह (भाजपा)
- वार्ड 9 – भाजपा (भाजपा)
- वार्ड 10 – सुरेंद्र सोनटके (भाजपा)
- वार्ड 11 – आसिफ मेमन (भाजपा)
- वार्ड 12 – पुना यादव (निर्दलीय)
- वार्ड 13 – बिंदु सिन्हा (भाजपा)
- वार्ड 14 – पुष्पा साहू (भजपा)
- वार्ड 15 – सूरज सिन्हा (भाजपा)
मुख्य बिंदु:
- भाजपा ने 9 वार्डों में जीत हासिल की।
- कांग्रेस ने 4 वार्डों पर कब्जा जमाया।
- 2निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतने में सफल रहे।
गरियाबंद नगर पालिका में भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है।
भाजपा का वर्चस्व कायम
नगर पालिका अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्डों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखा। कुल 15 वार्डों में से 9 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 4 वार्डों पर कब्जा किया। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी समर्थकों ने पूरे नगर में जीत का जश्न मनाया और रिखीराम यादव को नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।