संवाददाता: धनकुमार कौशिक, बिहान न्यूज़ 24×7 बलौदा बाजार (डोंगरा)
बलौदाबाजार, 25 अप्रैल 2025 — कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना एवं सक्षम योजना के तहत 24 हितग्राहियों के लिए कुल 31 लाख 20 हजार रुपये की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।

16 महिला स्व सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत
राज्य शासन की छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत 16 महिला स्व सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके व्यवसाय के विस्तार हेतु राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत समूहों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- अटल स्व सहायता समूह, दुलदुला — ₹1,00,000
- नारायण स्व सहायता समूह, खैरताल — ₹1,00,000
- राजीव लोचन स्व सहायता समूह, कोलियारी — ₹1,50,000
- जय महाकाल स्व सहायता समूह, कोलियारी — ₹1,50,000
- यमुना स्व सहायता समूह, दशरमा — ₹1,00,000
- संगम महिला स्व सहायता समूह, पनगांव — ₹2,10,000
- राधाकृष्ण स्व सहायता समूह, सेमराडीह — ₹1,00,000
- सखी सहेली स्व सहायता समूह, दशरमा — ₹2,00,000
- जय गायत्री मां महिला स्व सहायता समूह, रीवाडीह — ₹1,50,000
- जय चितावर मां महिला स्व सहायता समूह, जारा — ₹1,00,000
- जागृति महिला स्व सहायता समूह, रीवाडीह — ₹1,00,000
- जानकी माता महिला स्व सहायता समूह, अछोली — ₹1,00,000
- या ख्वाजा महिला स्व सहायता समूह, पलारी — ₹1,50,000
- नव दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, गितकेरा — ₹1,50,000
- सावित्री बाई फुले महिला स्व सहायता समूह, बलौदी — ₹1,50,000
- इंदिरा महिला स्व सहायता समूह, पलारी — ₹1,50,000
8 विधवा/परित्यक्त महिलाओं को मिला ऋण समर्थन
सक्षम योजना के तहत 8 विधवा एवं परित्यक्त महिला हितग्राहियों को उद्यम संचालन हेतु ऋण प्रदान किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
- गोमती साहू, लवन — ₹1,20,000
- रमशीला बाई कुर्रे, सिरसाही — ₹1,20,000
- पिंकी रात्रे, अमेरा — ₹1,20,000
- ईश्वरी बाई टंडन — ₹1,20,000
- किरण गहिरवार, रसौटा — ₹1,20,000
- भुनेश्वरी बाई नवरंगे, खैरा — ₹1,20,000
- जमुना बाई गोंड, धमनी — ₹1,20,000
इन महिला उद्यमियों को बुटिक एवं सिलाई कार्य, पापड़ निर्माण, साबुदाना, मुरूकु उत्पादन, किराना दुकान, टिफिन सेंटर, निरमा पाउडर, फैंसी स्टोर्स एवं सब्जी-भाजी उत्पादन जैसे व्यवसायों के लिए राशि प्रदान की गई है।
आसान शर्तों पर मिलेगा ऋण
योजना के अंतर्गत मात्र 3% साधारण ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है।
- स्व सहायता समूहों द्वारा ऋण 24 से 36 मासिक किश्तों में चुकाना होगा।
- सक्षम योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं द्वारा ऋण 60 किश्तों में चुकाया जाएगा।
(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)