भाजपा स्थापना दिवस और डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर गरियाबंद भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौपी गई ज़िम्मेदारियाँ, कार्यक्रमों को सेवा और संकल्प के रूप में मनाने का आह्वान

निखिल वखारिया।


गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 4 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी भाजपा स्थापना दिवस (6 अप्रैल) और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में एपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज मौजूद रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा, समर्पण और समाजोत्थान होंगे कार्यक्रमों का मूल भाव

अशोक बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस केवल पार्टी का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ पर ध्वजारोहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश वाचन, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और जरूरतमंदों को भोजन वितरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब के विचारों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए संगोष्ठियों, प्रभात फेरियों और विचार गोष्ठियों का आयोजन कर आम जनता को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास करें।

भाजपा, बाबा साहब के सपनों की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: चंदूलाल साहू

इस दौरान चंदूलाल साहू ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक समरसता और समान अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक है। भाजपा उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुँचाने का सतत प्रयास कर रही है।

राष्ट्रवाद और विकास की भावना के साथ कार्य करें कार्यकर्ता: रोहित साहू

विधायक रोहित साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित और लोककल्याण को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ। भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारियाँ

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हर कार्यकर्ता के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। सभी मंडलों और बूथों पर कार्यक्रम समयबद्ध रूप से आयोजित हों, इसके लिए पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उन्होंने कहा कि पार्टी का विस्तार और मजबूती नींव से लेकर नेतृत्व तक हर कार्यकर्ता की भागीदारी से ही संभव है।

बैठक में उपस्थित रहे ये प्रमुख चेहरे

बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, अनूप भोसले, मिलेश्वरी साहू, हलमान ध्रुवा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पार्षद रेणुका साहू, देशबंधु नायक, कमल सिन्हा, अजय रोहरा, मनीष हरित, सागर मयाणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर संकल्प लिया गया कि भाजपा स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती को जिले में भव्य, जन-संवेदनशील और समाजहितकारी रूप में मनाया जाएगा।


(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *