उमेश सिन्हा
राजपुर, 9 अप्रैल 2025:
भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर द्वारा आज दिनांक 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और संगठनात्मक जोश के साथ किया गया। यह कार्यक्रम संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक, आदरणीय श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा जी उपस्थित रहीं। उन्होंने सक्रिय सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि “एक मजबूत संगठन की नींव उसके समर्पित कार्यकर्ताओं पर ही टिकी होती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरंतर पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े रहने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने वाले योजनाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिले के द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदरणीय भैया आनंद जायसवाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नव-निर्मित सक्रिय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि “सक्रिय सदस्यता केवल पहचान नहीं, बल्कि पार्टी के प्रति समर्पण और जवाबदेही का प्रतीक है।” साथ ही उन्होंने उन जनप्रतिनिधियों और समर्थकों से भी आग्रह किया जो अभी तक सक्रिय सदस्य नहीं बने हैं, कि वे जल्द से जल्द इस अभियान से जुड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जगवंशी यादव जी ने की, जिन्होंने अपने वक्तव्य में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और भविष्य में और अधिक सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मंच पर उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
- पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनिल दुबे
- मंडल महामंत्री श्री संतोष तिवारी
- युवा मोर्चा जिले के महामंत्री शुभम सोनी
- नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जी
- जनपद अध्यक्ष विनय भगत
- उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल
- युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह
- पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता बेक
इसके अलावा क्षेत्र के पार्षदगण, सरपंचगण, बीडीसी सदस्य, एवं भाजपा मंडल के सैकड़ों सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया और यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा का जमीनी स्तर पर नेटवर्क कितना सशक्त और संगठित है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। देश और प्रदेश के आगामी राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य करेगा।
. (बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)