गरियाबंद में आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

तिरंगा चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन, गूंजे “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे

गरियाबंद, 26 अप्रैल 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के खिलाफ गरियाबंद की सड़कों पर आज गुस्सा फूट पड़ा। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस भवन से निकाली गई जोशीली रैली

प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई, जहाँ शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे झंडे और आतंकवाद विरोधी बैनर लेकर रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तिरंगा चौक पहुँची। वहां पहुँचते ही प्रतीकात्मक रूप से आतंकवाद के पुतले का दहन किया गया।

माहौल में देशभक्ति का जोश

पुतला दहन के दौरान “आतंकवाद को कुचल दो”, “भारत माता की जय” जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

नेताओं ने आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने की मांग की

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा:
“आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। पाहलगाम में मासूमों का खून बहाने वालों को अब बख्शा नहीं जाना चाहिए। पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा। कांग्रेस देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।”

पार्षद छगन यादव ने कहा:
“आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है। पाहलगाम हमला हर भारतीय के दिल को चीर गया है। हमारी मांग है कि आतंकियों को जड़ से उखाड़ा जाए और पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होकर लड़ना होगा।”

विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता रहे शामिल

प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, पार्षद छगन यादव, सनी मेमन, मुकेश पांडे, वीरू यादव, सेवा गुप्ता, अवधराम यादव, प्रहलाद यादव, नागेश गजभिये, सुरजीत कुटारे, सविता गिरी, विमला यादव, शिला तांडी, ममता फूलझेले, प्रतिभा पटेल सहित महिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *