कलेक्टर श्री सिंह ने पोषण पखवाड़े की गतिविधियों का जायजा लिया

Poshan Pakhvada

हरदा से गोपाल शुक्ला

हरदा 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को गहाल और डगांवाशंकर गांवों का दौरा कर आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। पोषण पखवाड़े के तहत आयोजित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की वस्तुस्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने पोषण आहार की गुणवत्ता, समयबद्ध संचालन और बच्चों की उपस्थिति की गहनता से जांच की। कलेक्टर के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें विभागीय पहलुओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर गांव में कुपोषित बच्चों की देखरेख की मौजूदा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र नियमित रूप से निर्धारित समय पर संचालित हों और सभी बच्चों को पोषण युक्त आहार के साथ-साथ शाला पूर्व शिक्षा भी समयबद्ध रूप से प्रदान की जाए। कलेक्टर ने कुपोषण उन्मूलन के लिए सतत निगरानी रखने और समुदाय को जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया।

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *