27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की जीत, गरियाबंद में जबर्दस्त जश्न, भाजपा ने मिठाई बांट मनाई खुशी

BJP Wins in Delhi After 27 Years, Grand Celebration in Gariaband; Party Distributes Sweets in Joy, bihaanewz

दिल्ली में कमल खिलाया है गरियाबंद में भी कमल खिलाएंगे – संतोष उपाध्याय

गरियाबंद – दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद देश भर में भाजपा जश्न मना रही है। गरियाबंद में भी जिला मुख्यालय सहित कई ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़ कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी शनिवार शाम तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यक्रम में पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कांग्रेस का तो पूरा सूपड़ा साफ हो गया है वही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की भी करारी हार हुई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह दिल्ली की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और केंद्र सरकार जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी की सरकार को वहां से उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा की दिल्ली में कमल खिलाया है, गरियाबंद में भी कमल खिलाएंगे।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, , आशीष शर्मा, मिलेश्वरी साहू, घनश्याम सिन्हा, नंदा स्वामी, सागर मयाणी, परस विनय दासवानी, रिजवान मेमन,अमित वखारिया, प्रीतम सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, मधु देवांगन, सरला उईके, प्रकाश सोनी, यश मिश्रा, नमन सेन, प्रतीक सिंह, अर्चना उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *