नजूल भूमि में काबिज लोगों को मिलेगा अधिकार, आवास भी होगा स्वीकृत – पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू

People occupying Nazul land will get ownership rights, housing will also be approved – Former Minister Chandrashekhar Sahu

भाजपा का अटल विश्वास पत्र

गरियाबंद – बुधवार को भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र की घोषणा की। जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री चंद्र शेखर साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा पत्र की विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, युवाओं, गरीबो सहित सभी वर्ग के विकास और नगर के विकास के लिए भाजपा क्या काम करेगी इसकी विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व मंत्री साहू ने बताया कि भाजपा की सरकार बनेगी तो नजूल भूमि में जो लोग है उन्हे पट्टा मिलेगा। आवास बनाने की प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए केवल उनका बिजली बिल, समेकित कर का रसीद होना जरूरी है। इसके अलावा महिलाओं के लिए प्रॉपर्टी में 25 प्रतिशत का अतिरिक्त छूट कर में दिया जाएगा। 07 तारीख के पहले संपति कर भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत रिवेंट दिया जाएगा। पुरानी संपत्ति कर बकाया के एकमुश्त जुर्माना मुक्त अवसर दिया जाएगा।

इसके अलावा महिलाओं के बाजार में पिंक टॉयलेट अलग से बनाया जाएगा। युवाओं के विद्यालय और महाविद्यालय की ओर से फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। स्कूल कालेज में सैनेट्री पैड की उपलब्धता की जाएगी। बर्तन बैंक की सुविधा दी जाएगी।

गोमचे ठेले वाले को 30 हजार को वित्तीय सहायता दी जाएगी। पहले यह 10 हजार थी। उनके लिए अलग से वेडिंग जोन बनाया जाएगा। फूड स्ट्रीट स्थापित करेंगे।

स्वच्छ और स्वस्थ नगर के उद्देश्य से प्रत्येक घर के कचड़ा के लिए हरा और नीला डब्बा। शाम के समय सफाई व्यवस्था की जाएगी।
नए जल टंकी का निर्माण, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था। युवाओं के लिए नालंदा के तर्ज में लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। फायर ब्रिगेड की सुविधा बधाई गई है। यातायता की व्यवस्था के दृष्टिकोण से व्यवस्थित किया जाएगा। शहरी जोन में ऑक्सीजोन और वृक्षारोपण करेंगे। स्ट्रीट लाइट सौर आधारित होंगे। नगर के सार्वजनिक स्थानों में फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। सेवा क्षेत्र में प्रेस भवन की सुविधाओं में विस्तार करते हुए पुस्तकालय बनाया जाएगा।

कांग्रेस के वादे पहले भी अधूरे रहे !

इस दौरान पूर्व मंत्री साहू ने कहा की कांग्रेस ने पांच साल पहले कई वादे किए थे। सत्ता में आने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं किए। महिला थाने की बात की लेकिन एक ईट नही रखी। सी मार्ट की योजना फेल रही। महिलाओं को एक हजार पेंशन देने का वादा अधूरा रह। फूड पार्क, शहरी विकास, पार्किंग प्लान, गरीबों का आवास मकान रोका, सस्ती बिजली के वादे भी झूठे निकले।

विश्वसनीय एवं सबसे तेज खबरों के लिये हमारे बिहान न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़े

WhatsApp Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *