नगरपालिका आम निर्वाचन 2025: गरियाबंद जिले में दोपहर 12 बजे तक 41.76% मतदान दर्ज

Municipal General Elections 2025: 41.76% Voter Turnout Recorded in Gariaband District by 12 PM, bihaannewz

निखिल वखारिया

11 फरवरी 2025

नगर में सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ देखी गई। दोपहर 12 बजे तक जिले में औसतन 41.76% मतदान दर्ज किया गया।

नगरपालिकाओं में मतदान प्रतिशत (दोपहर 12 बजे तक):

जिले के 6 नगरपालिका क्षेत्रों में अब तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है—

1. नगरपालिका परिषद गरियाबंद
  • पुरुष: 38.58%
  • महिला: 38.8%
  • तृतीय लिंग: 0%
  • कुल मतदान: 38.69%
2. नगर पंचायत छुरा
  • पुरुष: 45.39%
  • महिला: 44.58%
  • तृतीय लिंग: 33.33%
  • कुल मतदान: 44.96%
3. नगर पंचायत राजिम
  • पुरुष: 40.04%
  • महिला: 39.76%
  • तृतीय लिंग: 0%
  • कुल मतदान: 39.9%
4. नगर पंचायत फिंगेश्वर
  • पुरुष: 38.15%
  • महिला: 37.35%
  • तृतीय लिंग: 0%
  • कुल मतदान: 37.73%
5. नगर पंचायत कोपरा
  • पुरुष: 51.16%
  • महिला: 58.38%
  • तृतीय लिंग: 0%
  • कुल मतदान: 54.86%
6. नगर पंचायत देवभोग
  • पुरुष: 29.09%
  • महिला: 39.41%
  • तृतीय लिंग: 0%
  • कुल मतदान: 34.4%

कुल मतदान प्रतिशत (दोपहर 12 बजे तक):
  • पुरुष: 40.4%
  • महिला: 43.05%
  • तृतीय लिंग: 5.555%
  • कुल मतदान: 41.76%

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी, नकली मतदान, या मतदान केंद्रों पर कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्या बोले निर्वाचन अधिकारी?

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिससे मतदाता बिना किसी भय के मतदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, और इसके बाद अंतिम मत प्रतिशत जारी किया जाएगा।


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने किया मतदान

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बुथ क्रमांक 267 में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी, माता और पिता भी मतदान करने पहुंचे।

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूरी – अब्दुल गफ्फार मेम

नगर के बूथ क्रमांक 267 पर मतदान के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने मतदान किया और नगरवासियों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा,
“लोकतंत्र की ताकत जनता के हाथ में होती है, और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। नगर के मतदाता जागरूक हैं और भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है।”


नगरपालिका आम चुनाव 2025: मतदाताओं में उत्साह

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत गरियाबंद जिले के 6 निकायों में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं

मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन मतदाताओं की सुविधा के लिए हर केंद्र पर आवश्यक प्रबंध कर रहा है।


नवीनतम जानकारी के लिए जुड़े रहें।

विश्वसनीय एवं सबसे तेज खबरों के लिये हमारे बिहान न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़े

WhatsApp Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *