गरियाबंद : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल को दी गई भावभीनी विदाई

New Collector Join

निखिल वखारिया

2016 बैच के आई.ए.एस. श्री उईके बने गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर

गरियाबंद, 21 अप्रैल 2025/ गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके ने आज यहाँ जिला कार्यालय में निवर्तमान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल से कार्यभार लेकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नवनियुक्त कलेक्टर श्री उईके को पुष्प गुच्छ भेंटकर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 2016 बैच के आईएएस श्री उईके गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री उईके का स्वागत किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही जिले में चल रहे कार्याे की सामान्य जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री उईके ने जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। नवपदस्थ कलेक्टर श्री उईके इससे पहले जिला उत्तर बस्तर कांकेर के अंतागढ़ में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। पदग्रहण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

गरियाबदं जिला में विकास की अपार संभावनाएं – कलेक्टर श्री उइके

नव नियुक्त कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य गरियाबंद जिला में विकास की अपार संभावनाएं है। शासन के मंशानुसार लोगों के हित के लिए योजनाओं का निरंतरता के साथ क्रियान्वयन किया जायेगा। साथ ही जिलेवासियों को शासन स्तर पर संचालित योजनाओं से हर संभव प्रयास करते हुए लाभान्वित किया जायेगा।

निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल को दी गई भावभीनी विदाई

निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल को दी गई भावभीनी विदाई दी गई | कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान किये कार्य उपलब्धि एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी टीम की बदौलत लोकसभा निर्वाचन राजिम कुंभ कल्प मेला, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। साथ ही जिले में नवाचार कार्य करते हुए गौरव गरियाबंद अभियान, टी.बी. मुक्त अभियान, प्रयास कोचिंग, नवोदय कोचिंग, सुपोषण अभियान, सेल्फी विद ईपिक, पोषण निवेश जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर राज्य में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया गया। उन्होंने जिले में ऐसी ही विकास कार्य संचालित होते रहने की संभावनाओं के साथ सभी को शुभकामनाएं दी।


समारोह के दौरान अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल के कार्यकाल में जिले में हुए विकास कार्यों और उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। साथ ही उनकी कार्यशैली और नीतिगत निर्णयों को जिले के विकास में मील का पत्थर बताया। अधिकारियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले ने न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार किया बल्कि समय प्रबंधन एवं शासकीय दायित्वों का निर्वहन के नये आयाम भी सीखे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री मरकाम ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल के कार्यकाल का अच्छा अनुभव रहा। उनसे व्यावहारिक एवं प्रशासनिक कार्यो में सहयोग प्राप्त हुए। उन्होंने उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला कार्यालय में बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को समय के पाबंद रहने का नया अनुभव सीखाया। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग के ईई श्री एस.के. बर्मन, उप संचालक पशुपालन विभाग श्री ओ.पी तिवारी एवं डीपीओ श्री अशोक पाण्डेय ने भी निवर्तमान कलेक्टर श्री अग्रवाल के कार्यो की प्रशंसा करते हुए नये कलेक्टर श्री उइके के साथ कुशल समन्वय एवं उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाने की बात कही।  इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

(बिहान न्यूज़ 24×7 – ख़बरें हमारी, भरोसा आपका)
Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *