संवाददाता – जानी खान
सूरजपुर, 14 अप्रैल 2025 | संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन आडिटोरियम हाल में किया गया | जहां वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए | कार्यक्रम के दौरान 60 ग्राम पंचायत के सरपंच व सीएससी के वीएलसी के मध्य एम. ओ. यु. की कार्यवाही सम्पन्न की गई | वही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चल रहे सर्वे विशेष पखवाड़ा “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत 15 से 30 अप्रैल तक चलाये जा रहे अभियान की जानकारी दी गई | साथ ही भूजल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता बढ़ाने व जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया, वही आवास मित्रों को भी सम्मानित किया गया, जहां स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का सफल क्रियान्वयन करने वाले ग्राम पंचायतो के एस एच जी के अध्यक्ष को उपहार देकर सम्मानित किया गया | इस दौरान विधायक भुलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, कलेक्टर एस जयवर्धन मौजूद रहे |
(बिहान न्यूज़ 24×7 – ख़बरें हमारी, भरोसा आपका)