उमेश सिन्हा- राजपुर,
भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर द्वारा आज संविधान निर्माता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्ती में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति उनके दृष्टिकोण पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर स्थानीय बस्ती में मिठाई वितरण कर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्तीवासियों से सीधे संपर्क करते हुए सफाई अभियान भी चलाया, जिससे सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता का सशक्त संदेश गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्यजन:
नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शुभम सोनी, मंडल महामंत्री संतोष तिवारी, दीपक मित्तल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, सुरेश यादव, बबलु यादव, पार्षद भगवती भगत, अंजू भगत, दीप कुमारी, नवकी पंचायत की सरपंच श्यामलाल रवि, वीरेंद्र रवि, नितेश बंसल एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय बस्ती के बच्चे, बुजुर्ग एवं युवा साथी इस कार्यक्रम में सहभागी बने और बाबा साहेब को सादर नमन किया।
(बिहान न्यूज़24×7 खबरें हमारी,भरोसा आपका)