रुकी हुई एरियर्स राशि का भुगतान, कर्मचारियों ने जताया आभार
हरदा, से – गोपाल शुक्ला
हरदा नगर पालिका में आज एक सकारात्मक और उत्साहजनक माहौल देखने को मिला जब नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया एवं उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल का फूलों से भव्य स्वागत किया। यह स्वागत उस महत्वपूर्ण निर्णय के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें नगर पालिका द्वारा कर्मचारियों को जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक के 10 माह का महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स के रूप में प्रदान किया गया।
इस निर्णय के अंतर्गत कुल 259 कर्मचारियों को लगभग 27 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया। लंबे समय से रुकी हुई इस राशि के मिलने से कर्मचारियों में प्रसन्नता और संतोष का माहौल रहा।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा समस्त पार्षदगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कई कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय न केवल आर्थिक रूप से राहत देने वाला है, बल्कि इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ा है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने कहा कि कर्मचारियों के हित में आगे भी ऐसे निर्णय लिए जाएंगे जिससे नगर का प्रशासनिक तंत्र और अधिक मजबूत हो सके। वहीं उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।
यह निर्णय नगर पालिका की कर्मचारी हितैषी सोच और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)