हेमसागर साहू पिथौरा
महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट जय पैलेस होटल में संचालित हो रहा था, जहां रायपुर से युवतियों और महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होटल संचालक भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, जय पैलेस होटल में एक महिला रायपुर से पहुंची थी। इसी दौरान होटल में मौजूद चार लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ।
पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:
- जयप्रकाश पटेल
- भोपाल सिंह
- चंदन कुमार
- हरदीप सिंह
- होटल संचालक अंकित पटेल
- संतोष दास
एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि होटल का संचालक अंकित पटेल इस पूरे रैकेट का मुख्य साजिशकर्ता है। वह रायपुर से महिलाओं को बुलाकर होटल में ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं, जिसके बाद छापेमारी की गई।
पुलिस की कार्रवाई: सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों और देह व्यापार कराने में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित लिंक और संलिप्त लोगों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस प्रशासन की चेतावनी: पुलिस ने साफ किया है कि जिले में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(बिहान न्यूज़24×7 – खबरे हमारी, भरोसा आपका)