हरदा में भाजपा की अहम बैठक — संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बने खास रणनीतिक फैसले

हरदा से गोपाल शुक्ला की रिपोर्ट

हरदा – भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 1 अप्रैल 2025 को भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और उन्हें सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश तय करना था।

बैठक में उपस्थित भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता उनके आदर्शों को याद करते हुए जिले भर में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, जिले भर में पूरे हर्षोल्लास और उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ पोस्ट करें।
इसके अतिरिक्त,

  • 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर प्राथमिक सदस्यों के साथ स्थापना दिवस का सामूहिक आयोजन
  • 8 और 9 अप्रैल को मंडल अथवा विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल देश में विकास और बदलाव का नया युग लेकर आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता संगठनात्मक मजबूती हेतु प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के सुचारु आयोजन हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया, जिसमें –

  • 6 अप्रैल (स्थापना दिवस) के लिए
    • जिला संयोजक: देवीसिंह सांखला
    • सह संयोजक: दर्शन सिंह गहलोद, गयाप्रसाद पाण्डे, भूपेन्द्र सिंह राजपूत
  • 14 अप्रैल (अम्बेडकर जयंती) के लिए
    • जिला संयोजक: बसंत सिंह राजपूत
    • सह संयोजक: मनीष निषोद, कमलेश सेजकर, धर्मेन्द्र पाल

सदस्यता प्रभारी राजेश गोदारा ने आजीवन सहयोग निधि की राशि का मंडल और विधानसभा अनुसार विवरण प्रस्तुत किया। प्रदेश से प्राप्त पत्र का वाचन बसंत सिंह राजपूत द्वारा किया गया।

बैठक का सफल संचालन देवीसिंह सांखला ने किया और जिला महामंत्री भागवत शाह ढोके ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला मंत्री लोकेश राव मराठा, गयाप्रसाद पाण्डे, राजेश गोदारा, मंडल अध्यक्ष नितेश वादर, नरेन्द्र भाटी, बंशीलाल पंवार, संजय यादव, सुनील डूडी, राजेन्द्र मीणा, सुनील दुबे, मनसुख लोहाना, राजकुमार कड़वाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी,भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *