भाजयुमो नेता अजय रोहरा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को दी चेटीचंद की बधाई

निखिल वखारिया।

गरियाबंद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अजय रोहरा ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास स्थान में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. सिंह को हिंदू नववर्ष, चेटीचंद और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

अजय रोहरा ने इस भेंटवार्ता के दौरान हिंदू नववर्ष के महत्व और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चेटीचंद न केवल सिंधी समाज का प्रमुख पर्व है, बल्कि यह सभी समुदायों के लिए सौहार्द और समर्पण का संदेश भी देता है। इस मौके पर उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व की भी शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और समृद्धि की कामना की।

इस मुलाकात के दौरान अजय रोहरा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को गरियाबंद आगमन के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता को डॉ. सिंह के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस संदर्भ में उन्होंने जिले में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में भी चर्चा की।

डॉ. रमन सिंह ने अजय रोहरा के इस सौजन्य मुलाकात और शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही गरियाबंद का दौरा करेंगे और वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

(बिहान न्यूज़24×7 खबरे हमारी, भरोसा आपका)

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *