छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: अशोक राजपूत बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण मिश्रा को प्रदेश मंत्री पद

निखिल वखारिया

निर्विरोध चयन पर व्यापारियों में हर्ष, संगठन में एकता की नई पहल

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर में पदाधिकारियों के चयन का कार्य जारी है। इस बार संगठन में समन्वय और वरिष्ठ मार्गदर्शकों की सहमति से नई नीति अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत कई पदों पर निर्विरोध चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गरियाबंद जिले से अशोक सिंह राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष और अरुण मिश्रा को प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।

व्यापारियों ने नई नीति का किया समर्थन

चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस नए प्रक्रिया को व्यापारियों ने सराहा है। उनका मानना है कि इससे संगठन में आपसी मनमुटाव खत्म होगा और एकता को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए अहम बताया।निर्विरोध चयन के बाद अशोक राजपूत और अरुण मिश्रा ने खुशी जताई और अपने समर्थन के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं और व्यापारिक समुदाय का आभार प्रकट किया। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष चंद सुंदरानी, अमर परवानी, सतीश थोरानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव और महामंत्री अजय भसीन को धन्यवाद दिया।

व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने की योजना

नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राजपूत और प्रदेश मंत्री अरुण मिश्रा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि गरियाबंद में व्यापार और उद्योग की असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें और आगे बढ़ाया जाएगा।

  • युवाओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
  • नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार से सहयोग लिया जाएगा।

व्यापारिक संगठनों ने दी बधाई

राजुपत और मिश्रा के निर्विरोध चयन पर प्रदेशभर के व्यापारिक संगठनों ने बधाई दी।
गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, छूरा, मैनपुर और देवभोग के व्यापार संगठनों ने इसे सकारात्मक कदम बताया और आशा जताई कि नए पदाधिकारी व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देंगे।

गरियाबंद के निवर्तमान चेंबर अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, लीलाराम सिन्हा, ललित पारख, नंदरेश गुप्ता, हरीश ठक्कर, विनय दासवानी, नितेश ठक्कर, अजय दासवानी, रोशन देवांगन, नितिन गुप्ता, टार्जन साहू, रवि चंद्राकर, अमीन मेमन ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

वहीं, राजिम, फिंगेश्वर और छूरा सहित अन्य क्षेत्रों से विक्रम मेघवानी, लालचंद मेघानी, सुनील श्रीवास्तव, अजय साहू, अश्वनी ठाकुर, चेतन मेघवानी, पिंटू शर्मा, अरेंद्र पहाड़िया, जितेंद्र शर्मा, संतोष थदानी, महावीर कोसरे, महावीर यादव, फगेंद्र यदु, प्रमोद तिवारी, शरद चतुर्वेदी, रामचरण ओगरे, पवन यदु, ईश्वरी साहू, जगन्नाथ साहू, योगेंद्र साहू, गोपाल धर्मवंशी, राजू परमार, विकास बंगानी, नवीन गुप्ता, रिंकू सचदेव, धनेंद्र शर्मा, बसंत सेन, खोमन चंद्राकर, राजेश कंसारी सहित कई व्यापारियों ने भी बधाई संदेश भेजे।

संगठन की नई नीति से एकजुटता की पहल

इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई नीति ने व्यापारिक संगठनों के बीच एकता और आपसी समन्वय को मजबूत किया है। निर्विरोध चयन से गुटबाजी खत्म करने और व्यापारिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अब सभी की निगाहें नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राजपूत और प्रदेश मंत्री अरुण मिश्रा की आगामी योजनाओं पर टिकी हैं, जिससे व्यापारिक समुदाय को लाभ पहुंचेगा।

बिहान न्यूज़24×7

Nikhil Vakharia

Nikhil Vakharia

मुख्य संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *